केकड़ी 19 दिसंबर (पवन राठी)लायंस क्लब व डी डी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।जिसमें 379 की जांच की जाकर 124 मरीजो को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।जिनका 20 दिसंबर को कोटा में आपरेशन होगा
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू विशिष्ठ अतिथि डॉ ब्रजेश गुप्ता अध्यक्ष सत्यनारायण न्याति व चार्टर सदस्य लायन विनय कटारिया ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया।
लायंस क्लब कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया ने बताया कि यह शिविर एस के गुप्ता ई डी ओ एन जी सी सेवानिवृत एवम विजयलक्ष्मी गुप्ता जयपुर के सौजन्य से आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि कमलेश साहु ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंख है तो जहान है इसके बिना जीवन मे सारे सुख अधूरे है।नेत्र ज्योति ही दुनिया के सुखों को सुशोभित करती है। विशिष्ठ अतिथि ब्रजेश गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर दुनिया मे कोई धर्म नही।हम सभी सक्षम व्यक्तियो को मानव सेवा जैसे पुण्य कार्य करते रहना चाहिए।
क्लब सचिव निरंजन चौधरी ne बताया कि आपरेशन के लिए चिन्हित सभी 124 मरीजो को बसों द्वारा डी डी नेत्र फाउंडेशन अस्पताल कोटा ले जाया गया है।
सह कोषाध्यक्ष विनय पांड्या ने बताया कि आपरेशन योग्य सभी 124 मरीजो के आवास भोजन व लेंस का सारा व्यय लायंस क्लब केकड़ी द्वारा वहन किया जाएगा।
शिविर में डी डी नेत्र फाउंडेशन कोटा की डॉ अनामिका-अपूर्वा कम्पाउण्डर अनिल सुमन लोकेश शर्मा-दुर्गेश नायक रोहित प्रवीण कुमार अर्जुन लाल गिरिराज मीणा सुखलाल बलाई मांगीलाल कुमावत व रामपाल बलाई ने शिविर में सराहनीय सेवाएं दी।