लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा दरगाह बाजार,स्लम एरिया लोंगिया क्षेत्र, हरीभाऊ उपाध्यायनगर, रेम्बुल रोड, दातानगर, ओमनगर आदि के 70 ऐसे बच्चे व अन्य व्यक्तियों जिन्हें जर्सी, स्वेटर,गणवेश,स्कूल बैग आदि उनकी आवश्यकता के अनुसार भेंट किए
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने सेवा सहयोगी समाजसेवी लायन राकेश पाटनी, लायन अतुल पाटनी एवम लायन मधु पाटनी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि इन क्षेत्र में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिन जिन जरूरतमंद परिवार के बच्चो के लिए सेवा के लिए कहा उनके माध्यम से सेवा भिजवाई गई।
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव