केकड़ी 19 दिसंबर(पवन राठी)
स्वामी विवेकानंद की स्मृति में आयोजित केकड़ी ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता तृतीय के दूसरे दिन सभी मैच रोमांचक रहे।
प्रतियोगिता सचिव मनोज कुमावत ने बताया कि देवली के जे पी यादव-आर्यन ने केकडी के तनिष जैन-प्रथम जांगिड़ को 2-0 से केकड़ी के अवदेश- बुद्धिप्रकाश चौधरी ने देवली के सुनील-अक्षय को 2-0 से, बूंदी के मनीष पारीक – विशाल राठौड़ ने केकडी के महेश नामा-प्रधुम्न सामरिया को 2-1 से, बूंदी के गुरसेवक-लक्ष्य सिंह ने केकडी के रवि सोनी-संदीप न्याति को 2-0 से हराकर युवा डबल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
संयोजक सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि सीनियर डबल्स में देवली के पीयूष जैन-रविन्द्र शर्मा ने केकडी के सत्यनारायन चौधरी- सतीश माहेश्वरी को 2-1 से, देवली के डॉ राजेन्द्र-श्याम सुंदर ने केकडी के मुकेश शर्मा-प्रहलाद स्वामी को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।, अंडर 17 में केकडी के अमन होतचंदानी- सार्थक शाह व देवली के अवि जैन -अर्पण सिंहल ने फाइनल में प्रवेश कर चुके है।
संरक्षक रमेश पारीक ने बताया प्रतियोगिता का समापन रात्रि 8 बजे समारोह पूर्वक सम्पन्न होगा। समारोह की अध्यक्षता नगरपालिका चयरमेंन कमलेश साहू करेंगे। मुख्य अतिथी के रूप में राजस्थान फार्मेसी कॉउंसिल के सदस्य राजेंद्र भट्ट उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर पालिका केकडी उपाध्यक्ष सम्पत देवी झरोटिया, रामेश्वर प्रसाद झरोटिया – मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरवाड़, मुकेश जैन प्रधानाचार्य रा उ मा वि केकडी, चंद्रप्रकाश दाधीच प्रधानाचार्य रा उ मा वि लसाड़िया, केकडी व्यवसायी विनय कुमार नाहटा, गोविंद गर्ग उपस्थित रहेंगे।