प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय “प्रदेश स्तरीय कांग्रेस अधिवेशन”

अजमेर आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय “प्रदेश स्तरीय कांग्रेस अधिवेशन” का आयोजन आज 19 फरवरी को बिरला सभागार, जयपुर में हुआ । अधिवेशन की शुरुआत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया | इस अवसर पर राजस्थान सरकार के आदरणीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं आ्साम प्रभारी कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य श्री भंवर जितेंद्र सिंह , राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ध्वजारोहण के समय उपस्थित रहे | इस अवसर पर सेवा दल के पदाधिकारियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया | जिसमें अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में अधिवेशन में भाग लेने हेतु जितेंद्र कुमार चौधरी, विवेक कड़वा, छोटू सिंह रावत, मुकुल यादव ,रामलाल नगवाड़ा , मान सिंह रावत, विकास मीणा ,डॉ राकेश शर्मा , ज्ञानचंद गोखरू ,विनोद चौहान, रजाक खान ने प्रदेश स्तरीय कांग्रेश अधिवेशन में सम्मिलित हो गार्ड ऑफ ऑनर टुकड़ी में शामिल रहे |. अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने राजस्थान प्रदेश कॉन्ग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का सूत की माला पहनाकर स्वागत किया इसमें राज्य मंत्रीमंडल के सदस्य, सांसदगण, विधायकगण, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, AICC सदस्य, PCC सदस्य, जिलाध्यक्ष व निवर्तमान जिलाध्यक्ष, राज्य के बोर्ड निगमों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, ब्लॉक/शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष, विभाग व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/संयोजक/ सह-संयोजक सम्मिलित हुये ।

विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल

error: Content is protected !!