केकड़ी बार का चुनाव कार्यक्रम घोषित

25 मार्च मतदान तिथि घोषित
======================
केकड़ी 9 मार्च (पवन राठी)बार एसोसिएशन केकड़ी का चुनाव कार्यक्रम चुनाव अधिकारी एडवोकेट चेतन धाबाई एवम सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट सीताराम कुमावत द्वारा घोषित कर दिया गया है।इसके साथ ही मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 7 पदों एवम 4 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन प्रस्तावित है।
10 मार्च 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज करवाई जा सकेगी।
बार का सदस्य किसी भी एक पद के लिए चुनाव लड़ सकेगा।नामांकन पत्र दो सदस्यों द्वारा अनुसामार्थित होना चाहिए।एक से अधिक पदों के लिए एक ही सदस्य का नामांकन स्वीकार नही किया जाएगा।
नामांकन पत्र 14 मार्च 2022 को प्रातः11 बजे से 15 मार्च2022 को अपरान्ह 3 बजे तक चुनाव अधिकारी/सहायक चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये जा सकेंगे।
प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 15 मार्च को ही 3 बजे बाद कि जाकर अंतिम सूची 4 बजे नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।16 मार्च को अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
चुनाव लड़ने वालों की अंतिम सूची 16 मार्च को अपरान्ह 3-30बजे नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दे जाएगी।
मतदान 25 मार्च को प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक होगा।मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाकर परिणाम घोषित किये जायेंगे।

error: Content is protected !!