भामाशाह संग्राम सिंह ने भेंट किये 151000 रुपये
================================
केकड़ी। गुर्जर समाज की बैठक आज दिनांक 27.03.2022 को कस्बा केकड़ी में स्थित वीर गुर्जर छात्रावास ब्यावर रोड़ में सम्पन्न हुई जिसमें गुर्जर समाज के भामाशाह एवं गुर्जर शिरोमणी श्री संग्राम सिंह गुर्जर ने छात्रावास निर्माण हेतु 1,51,000/-रू. की राशि की घेाषण की जो राशि उनके प्रतिनिधि श्री सांवरलाल गुर्जर रामपाली ने समाज को भेंट की।
समाज के प्रवक्ता मुकेश गुर्जर एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सरपंच इन्द्रनारायण गुर्जर जूनियां, सांवरलाल खटाणा, जगदीश सलारी, जयलाल गुर्जर, भोमाराम गुर्जर, जालम गुर्जर, धनराज गुर्जर, बद्री गुर्जर, बद्री गुर्जर केसरपुरा, गणेश गुर्जर, श्योजी गुर्जर सचिव, काना गुर्जर, बन्नालाल गुर्जर रामपाली उपस्थित थे। सभी ने श्री संग्रामसिंह जी गुर्जर द्वारा भेंट की गई राशि के सम्बन्ध में मुक्त कंठ से सराहना की। आगामी बैठक 24 अप्रेल 2022 को होगी।