भारतीय जनता युवा मोर्चा करेगा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान

केकडी 10 अप्रेल,(पवन राठी)
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह सुबह 11:30 बजे अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका में आयोजित किया जाएगा, भारतीय जनता युवा मोर्चा अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत ने बताया कि
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया व युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र का भाजपा के वरिष्ठ जन सम्मान समारोह में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान किया जाएगा।कार्यक्रम में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी अजमेर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा अजमेर देहात युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया भाजपा नेता राजेंद्र विनायका सहित अजमेर देहात जिला पदाधिकारी,प्रधान चेयरमेन सभी जनप्रतिनिधि सभी मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के सभी मोर्चों पर प्रकोष्ठ के जिला व मण्डल पदाधिकारी सहित समस्त कार्यकर्ता भाग लेंगे।

error: Content is protected !!