डिस्पोजेबल सामग्री के बिक्री व रोक के सिलसिले में निगम महापौर से की मुलाकात

देश भर में चल रहे सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बंद करने के अभियान के दौरान व्यापारियों को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन निगम एवं अन्य विभागों द्वारा शहर के विभिन्न बाज़ारो में निरीक्षण किया जा रहा है। केंद्र सरकार एवं प्रदुषण मंत्रालय द्वारा 19 चीजों की सूची में पेपर से बने कटलरी जैसे पेपर कप, पेपर प्लेट, पेपर के चम्मच, काटे, छुरी आदि शामिल नहीं है किन्तु विभागों द्वारा शहर के व्यापारियों को इन सामानो की बिक्री पर भी रोक लगाने की समझाइश की जा रही है। इसी क्रम में आज अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम उप महापौर नीरज जैन व नगर निगम महापौर ब्रजलाता हाड़ा से मुलाकात की। मुलाकात में व्यापारिक संघ के पदाधिकारियों ने महापौर को प्रतिदिन होने वाली परेशानी से अवगत कराया एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बनी 19 चीज़ो की बिक्री एवं इस्तेमाल पर रोक लगाने का कानून बनाया है न कि पेपर से बने डिस्पोजेबल कप, प्लेट गिलास व कटलरी पर रोक लगाई है। व्यापारियों के आग्रह पर आयुक्त महोदय ने अध्यक्ष गुप्ता के नेतृत्व में आए डिस्पोजेबल व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जिन वस्तुओ को केंद्र सरकार की सूची में शामिल नहीं किया है जैसे पेपर कप, पेपर प्लेट, पेपर के चम्मच, काटे, छुरी आदि चीज़ो की बिक्री एवं इस्तेमाल पर नगर निगम कोई कार्यवाही नहीं करेगी। इस पर विभिन्न बाजारों के व्यापारियों ने भी आयुक्त महोदय को यह आश्वासन दिया की वह सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बनी हुई वस्तुओ की बिक्री नहीं करेंगे और केंद्र सरकार के आदेशों की पालना करेंगे। आयुक्त, महापौर व उप महापौर से मुलाकात करने वालों में किशन गुप्ता, कमल गंगवाल, प्रवक्ता विकास अग्रवाल, जय गोयल, आशीष अग्रवाल, अमृत शर्मा, मुकेश गुप्ता,अभिषेक जैन,राजकुमार गर्ग आदि शामिल थे।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अज़मेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!