युवा मोर्चा केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर पंहुचाये –नलिया

केकडी 4 जुलाई(पवन राठी ) / भारतीय जनता युवा मोर्चा केकड़ी की बैठक अजमेर देहात भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई, बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा द्वारा सघन जनसंपर्क कार्यक्रम रखा गया है इसके तहत प्रत्येक मंडल पर प्रवास कर केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव गांव ढाणी ढाणी व बूथ तक पहुंचाने का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया नलिया ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओ के लिए अग्निवीर योजना चलाई है जो युवाओ के लिए काफी मददगार सिद्ध होगी इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देते है इस मौके पर भाजपा अजमेर देहात जिला द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी किया गया,कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी व युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भी सम्बोधित किया,जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया,इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष पार्षद राजेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, प्रभारी प्रद्युम्न व्यास,जिला उपाध्यक्ष हंसराज गुर्जर,वीर सावरकर मण्डल अध्यक्ष राजबीर भींचर,महामंत्री रामबाबू सागरिया, युवा मोर्चा देहात जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह व ओम प्रकाश माली, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, शिवम सेन,योगेश सहवानी, कालूराम चौधरी,हुकमेंद्र योगी, रितेश जैन धनराज कच्छावा, हर्षित सेन,गोपेद्र सिंह,हर्ष,राजबीर हावा रईस मंसूरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!