अजमेर 21 जुलाई ( ) अग्रवाल समाज अजमेर के संरक्षक मण्डल, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यो, आमन्त्रित सदस्यो, विषेष आमन्त्रित सदस्यो तथा क्षेत्रिय सचिवो (समूह संयोजको) की बैठक अग्रवाल समाज, अजमेर के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में 22 जुलाई शुक्रवार को सायंः 05ः30 बजे केसर रेस्टोरेन्ट, सिने वर्ल्ड के पीछे, हरिभाऊ उपाध्याय नगर (मुख्य) अजमेर में आयोजित की गयी है।
अग्रवाल समाज अजमेर के महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारम्भ श्री अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया जायेगा। इसके पश्चात् महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत कार्यकारिणी की बैठक की कार्यवाही विवरण का पठन एवं पुष्टि कराई जायेगी। संगठन सचिव राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा संस्था के नवीन सदस्यों के आवेदन पत्रों का अनुमोदन कराया जायेगा। इसके बाद कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता द्वारा संस्था के वर्ष 2021-22 के लेखा-जोखा प्रस्तुत कर उनका अनुमोदन कराया जायेगा।
बैठक में अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा वर्षा कालीन गोठ/पिकनिक तथा अन्य भावी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्ष कर निर्णय लिया जायेगा। इस अवसर पर अग्रवाल समाज अजमेर की वार्षिक स्मारिका ‘अग्रदीप’ के प्रकाषन की प्रगति पर चर्चा की जायेगी। बैठक में अन्य बिन्दुओ पर अध्यक्ष महोदय की अनुमति से चर्चा की जायेगी। बैठक का समापन संस्था की कार्य समिति के स्नेह भोज केे साथ होगा।
संस्था अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने अग्रवाल समाज अजमेर की कार्यसमिति के सभी सदस्यों से इस बैठक में समय पर आवष्यक रूप से भाग लेने का आग्रह किया है।
(प्रवीण अग्रवाल)
महासचिव,
मो. 9530254798
8118831708