लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा नागफानी स्थित आनंद गोपाल गऊशाला की दो सौ से अधिक अशक्त गऊ माताओं को ग्यारह सौ किलो पोष्टिक हराचारा अर्पण किया गया. क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर ने बताया कि प्रांतीय प्राइम कार्यक्रम के अंतर्गत जीवो की रक्षा को प्रमुख स्थान दिया गया है इस कड़ी के अंतर्गत कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी एवम लायन मुकेश कर्णावट के संयोजन में समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल व सीए एच एम जैन साहब की ओर से उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय जी एम नाहटा की पुण्य स्मृति में गोशाला की अशक्त गौमाताओं को हराचारा अर्पण किया गया
गऊ शाला के सूरजदास महाराज ने क्लब द्वारा दी जा रही जीवदया की सेवा की प्रसंशा करते हुए इसे अनुकरणीय बताते हुए क्लब सदस्यो को अपना आशीर्वाद दिया
लायन घेवरचंद नाहर अध्यक्ष
लायन विनिता अग्रवाल सचिव