केकडी 24 जुलाई(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल ने भरतपुर के महान संत विजय दास महाराज जी को श्रद्धांजलि
दी,इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि भरतपुर में भगवान श्री कृष्ण की बाल क्रीड़ा स्थली को अवैध खनन से बचाने के लिए संत श्री विजय दास जी महाराज ने काफी समय से आंदोलन चला रखा था लेकिन सरकार ने कोई कार्यवाही नही की आत्मदाह के बाद संत की दुखद मृत्यु गहलोत सरकार के लिए माथे पर एक कलंक है दुर्भाग्य है कि पिछले 551दिनों से क्षेत्र में आंदोलन चल रहा था लेकिन चीरनिंद्रा में सुई गहलोत सरकार उदासीन बनी रही और एक संत ने भगवान श्री कृष्ण की बाल क्रीड़ा स्थली को बचाने के लिए अपना बलिदान दिया ऐसे महान तपस्वी सन्त को हम भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है,
बलिदानी संत को भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मंडल ने दो मिनट का मौन रखकर उनको मोक्ष प्रदान करने की कामना की गई।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी , केकड़ी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, महामंत्री कमल सांखला,सुरेश सेन ,पार्षद पति संजय बेनीवाल , प्रभु नाथ योगी ,रोहित जांगिड़, मोहित शर्मा ,कालूराम चौधरी ,अमरजीत नागर ,हुकमेद्र योगी ,विकास जांगिड़ ,प्रशांत पारीक अनुराग शर्मा ,अमन चौधरी ,परमेश्वर कुमावत ,आशुतोष सिंह चारण ,जितेंद्र जांगिड़ और पवन धाकड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।