छात्राओं ने चिकित्सा व पुलिस कर्मियों के बांधे रक्षा सूत्र

केकड़ी 10 अगस्त (पवन राठी)पटेल आदर्श विद्या निकेतन बालिका विद्यालय में बुधवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया।प्रधानाध्यापिका माया ओझा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति सदस्या राधा माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने कहानियां गीत व प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रोचक बनाया। अनिता शर्मा ने अपने उद्बोधन में रक्षा बंधन पर्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।संचालन महिमा वर्मा व साक्षी गौतम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के बाद विद्यालय की छात्राओं ने चिकित्सा व सदर थाना पुलिस कर्मियों विद्यालय आचार्य व दीदियों के रक्षा सूत्र बांध उनसे अपनी सुरक्षा का वचन लिया।

error: Content is protected !!