कंजर समाज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी से आक्रोशित समाज ने सौंपा ज्ञापन

केकड़ी 1 सितंबर,
कंजर समाज के विरुद्ध गायक मनराज दीवाने द्वारा गाए गए गाने में समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी से व्यथित कंजर समाज के लोग युवाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए नगर में रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गायक मनराज के को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन सोचा कंजर समाज के लोगों ने ज्ञापन में बताया कि हाल ही सोशल मीडिया से पर तेजी से वायरल हो रहे गीत धोखा दे दोस्ती में दे गया कोई कंजर की औलाद, गांजर की औलाद नमक हराम की औलाद गाया जिस से संपूर्ण कंजर समाज अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है और समाज मे गहरा रोष व्याप्त है। गायक मनराज ने जानबूझकर कंजर समाज को नीचा दिखाने व अपमानित करने के लिए यह गीत गाया जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है अतः हम आपसे निवेदन करते हैं कि गायक मनराज दीवाने को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का कष्ट करें जिससे आगे से किसी अन्य व्यक्ति की किसी भी समाज को बदनाम और नीचा दिखाने की हिम्मत नहीं हो सके ज्ञापन देने वालों में समाज के विक्रम राजेश भागचंद, हुकम राकेश पवन दिलीप, नंदकिशोर रोहित अरुण, मानसिंह संजीत ईश्वर, देवकरण जितेंद्र बलराम सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे

error: Content is protected !!