अजमेर 24 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी पारिवारिक उत्सव का आयोजन जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाडा के नेतृत्व में शहर जिला व मंडल के महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ, बुद्वीजीवी प्रकोष्ठ, विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, प्रवासी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा जिला कार्यालय भुणाबाय जयपुर रोड, पर विभिन्न प्रांतों की एक देश अनेक प्रांत पर आधारित खान-पान की स्टाॅले लगाई गई व अनेकता में एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिता, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फौर लोकल पर स्टाॅलेका आयोजित किया गया।
मोदी परिवारिक उत्सव का उद्घाटन
कार्यक्रम प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि भारत के यशस्वी नरेन्द्र मोदी की जीवनी से संबंधित एवं उनके द्वारा किये गये जनहित व सतत् विकास योजनाओं की प्रर्दशनी का उद्घाटन मुख्यअतिथि पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, महापौर ब्रजलता हाड़ा, उप महापौर नीरज जैन, शहर जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाड़ा, पुखराज पहाडिया, श्री किशन सोनगरा, धर्मेश जैन, महामंत्री संपत सांखला, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि उत्सव में जितनी भी स्टाॅलस् लगी है व कार्यकत्ताओ ने अपने परिश्रम व स्वाभलम्बी से स्वदेशी चीजों का उपयोग करते हुए निर्माण किया है, इससे एक स्वावलंबी भारत खड़ा हो सकता है निश्चित रूप से इन छोटी-छोटी चीजों से बडे़ भारत का निर्माण हो सकता है, प्रत्येक कार्यकर्ता, प्रत्येक नागरिक अपनी दृष्टिी से स्वयं की आवश्यकता की पूर्ति करने वाली सामग्री का उत्पादन करे, निश्चित रूप इससे रोजगार भी मिलता है, देश भी खड़ा होता है, विदेशी मुद्रा की भार भी हम पर नहीं पड़ता है। सभी कार्यकर्ता की प्रशंसा करते हुए पूर्व सांसद लखावत ने कहा कि कार्यक्रम में सुई की नोंक के बराबार में विदेशीपन नहीं दिखता है, बल्कि बहुत सोच विचार कर इस उत्सव का आयोजन स्वेदशी तरीके से किया गया है, उत्सव में आये प्रत्येक व्यक्ति को प्रदर्शनी व उत्सव का अवलोकन कर कुछ न कुछ सीखे और उन चीजों को अपने जीवन में ग्रहण करे।
प्रांतो की प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम प्रभारी घीसू गढ़वाल ने बताया कि प्रदर्शनी उद्धाटन पश्चात् सरस्वती वंदना श्वेता शर्मा द्वारा की गई एवं शंभूजी (किशनगढ)़ ने मोदी गायन, सरिता शेखावत ने कालबेलिया नृत्य कर वाहवाही लूटी, मनस्ती पारिक ने महिषासुर भर्दनी डांस, प्रियंका वर्मा ने देश रंगीला, अवनी वर्मा ने तेरी मिट्टी में मिल जावा, राधिका ग्रुप ने राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, महिला मोर्चा सामूहिक घूमर नृत्य, अशोक शर्मा (संस्कार भारती) बरस-बरस इन्दर राजा पर नृत्य, राजस्थानी डोल ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया, मोदीजी पर आधारित गीत मोदी जी आया…….की प्रस्तुति शिमला कुुमावत ने दी, गीता देवी ने माड़ गीत, अरूण कुमार ने दुल्हन चली गीत व मोना मे परोडी नृत्य प्रस्तुत किया, प्रदीप जीवदवा ने धरती धोरा री, व शंभू शर्मा ने है प्रीत जहां की रीत सदा…….., प्रभा शर्मा ने भ्रुण हत्या, दहेज प्रथा, बेटियों की व्यथा पर कविता, व अरूणा टांक ने राजस्थानी नृत्य, मृदुला व्यास द्वारा गीत, योगा ग्रुप द्वारा देशभक्ति गीत, कृष्ण गोपाल पाराशर द्वारा हम लोगों को समझ सको तो……….देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, प्रभा शर्मा ने कविता का वाचन व सरोज चैधरी व रेनू व्यास ने लम्बी पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की, भारत माता, संतोष पारीक ने लोकल फाॅर वोकल एवं निर्मल भाटी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति कर दिया।
कार्यक्रम प्रभारी प्रभा शर्मा ने बताया कि उत्सव कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसका संचालन सुरेश गोयल द्वारा किया गया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न प्रातों की खान पान की लगाई स्टाॅले जिसमें महाराष्ट, गुजरात पंजाब दक्षिण भारत, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजनो की स्टाॅले लगाई गई, लोकल फाॅर वोकल के मध्यनजर छोटे -छोटे उद्योगों के स्टाॅलो की भी प्रदर्शनियों को आयोजन किया गया।
मोदी परिवारिक उत्सव में विनिता जैमन, देवेन्द्र सिंह शेखावत, संजय खंडेलवाल, सावित्री शर्मा, नेहा भाटी, पार्षद सुनीता चैहान, नीलम बैरवा, अंजना शेखावत, कुसुमलता सोनगरा, राजेश घाटे, दुर्गा प्रसाद, अनिश गोयल, रचित कच्छावा, अल्पसंख्यक मोर्च के अध्यक्ष शफीक खान, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेन्द्र ंिसंह परमार, प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, महेन्द्र पाटनी, मुकेश खीचीं, जे.के शर्मा, राजेश शर्मा, संदीप गोयल, रोहित यादव आदि उपस्थित थे।
कंवल प्रकाश किशनानी
कार्यक्रम प्रभारी
9829070059