बिजयनगर सेवादल ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

पीसीसी सदस्य रामचन्द्र चौधरी ने किया रैली को रवाना*
-सेवादल ने लगाए गर्म जोशी से नारे*
-रैली से पारीक विधायक गुट ने किया किनारा

बिजयनगर(का.स.), विजयनगर कांग्रेस सेवादल कमेटी की नेतृत्व मे भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में नगरपालिका गांधी उद्यान से तिरंगा पैदल रेली निकली गई ,जो प्रमुख मार्गो से होते लक्ष्मी नारायण मंदिर समापन हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस पीसीसी सदस्य एवं अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ,प्रदेश सेवादल अजमेर जिला सह प्रभारी रामधन जाट व अजमेर देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने तिरंगा यात्रा को गांधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस तिरंगा पदयात्रा का बिजयनगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नागरिकों ने स्वागत किया।
सेवादल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये डेयरी सदर रामचंद्र चौधरी ने कहा राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसम्बर को राजस्थान में प्रवेश करेगी जिसमे अजमेर जिले से 10 हजार कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।
अजमेर देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अजमेर जिले की सभी विधानसभा में राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ा यात्रा के संदर्भ में प्रतीकात्मक रूप से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा निकालने के निर्णयनुसार बिजयनगर में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई है।
इस दौरान कार्यक्रम में अजमेर देहात सेवादल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामलाल नंगवाडा, सेवादल जिला प्रशिक्षिक ज्ञानचंद गोखरू ,बिजयनगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिनेश घूत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पाराशर,सीमा शर्मा ,जिला कार्यकारिणी सदस्य विकास मीणा ,हर्षवर्धन सिंह राठौड़ ,विवेक कड़वा व इंटक नेता इलीयास मोहम्मद, पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष सचिन सांखला , पुर्व पार्षद श्यामनागोरी, सुरेन्द्र कावड़िया, दुलीचंद बैरवा,गुरुभेज सिंह टुटेजा,संजय सांड,अनिल वर्मा,लादू लाल टेलर ,बरल इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश वेष्णव,सिगांवल सरपंच सहदेव सिंह कुशवाहा,कानाराम कवि ,प्रकाशचंद बड़ौला, रमाकांत कुमावत, इकबाल हुसैन ,सुभाष अजमेरा ,जगदीश सिंह टुटेजा,रामपाल सिंह चौहान , कन्हैयालाल साहू,सुशील अजमेरा,भागचंद टेलर,श्रवण नकवाल ,आशीष बैरवा, विपुल सोमानी ,सुबोध सेन ,राजू तिवाडी, भवानी तिवाडी,राजू सैन,साबीर हुसैन ,जगदीश शर्मा,धर्मा गुर्जर,अशोक करनावट,बच्छराज तेली,नोरत पंचोली,अनिल सैन सहित सैकड़ों कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*साथ ही शर्मा कोलानी दुग्ध सहकारी समिति सचिव वार्ड खेमराज गुर्जर के नेतृत्व में किशन गुर्जर, गोविंद गुर्जर ,ओम प्रकाश गुर्जर ,विनोद माली ,धीरज पांडेय ,आयुष शर्मा ,राजू साहू ,मनमोहन सिंह ,कौशल जांगिड़, ऋषभ जैन ,देवराज ने कार्यक्रम मे अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी का साफा बंधन करवाकर अभिनंदन किया।*

दिनेश घूत, अध्यक्ष बिजयनगर कांग्रेस सेवादल कमेटी
9414980619

error: Content is protected !!