जन आक्रोश यात्रा की तैयारी बैठक सम्पन्न

केकड़ी 22 नवम्बर(पवन राठी)
जनाक्रोश यात्रा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की बैठकसोमवार रात्रि को मंडल अध्यक्ष अनिल राठी की अध्यक्षता में विनायक वाटिका में संपन्न हुई। बैठक को महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री पूर्व जिला प्रमुख वंदना नोगिया, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका चेयरमैन अनिल मित्तल, विधानसभा विस्तारक गोपाल सैनी ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है तथा 4 साल पूर्ण होने के बाद भी किसानों युवाओं महिलाओं दलितों का अत्याचार व शोषण रोकने में पूर्ण रूप से विफल रही है तथा जो वादे इन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान किए थे मात्र वादे ही रह गए हैं विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है तब इनको जनता याद आ रही है और यह फिर वादों का पुलिंदा लेकर जनता के बीच बरगलाने आएंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता को इनके शासन व इनके किए गए वादे जो यह पूरे नहीं कर पाए हैं से अवगत कराएंगे,आज युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है दलितों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं इन सभी विषयो को लेकर भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण राजस्थान में जनाक्रोश यात्रा निकाल रही है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया के मार्गदर्शन व भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार अजमेर जिले में भी रथयात्रा निकाली जाएगी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में भी जनाक्रोश यात्रा का रथ आएगा इसके लिए केकड़ी शहर के कार्यकर्ता जोर-जोर से जुट जाए क्योंकि जनता तो तैयार बैठी है बस जरूरत जनता को जगाने की है 2023 में इस सरकार की विदाई तय है। मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।बैठक में महिला मोर्चा देहात जिला उपाध्यक्ष पूनम कँवर के नेतृत्व में विशाल जांगिड़, सन्नी,डीके सैनी, प्रदीप खारोल,देवराज,कुलदीप,पंकज,अवधेश,ज्योति प्रकाश व पिंटू सैनी सहित पचासों युवाओं ने ढोल बाजो के साथ आकर पार्टी जॉइन की जिनका प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी विस्तारक गोपाल सैनी ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया व सभी से पार्टी की नीतियों पर चलने का संकल्प कराया।
बैठक में पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी रिंकू कंवर राठौड़ जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराज मेंहरचंदानी व किशन लाल डसानिया, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़,
मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया अर्जुन सिंह शक्तावत कमल सांखला कोषाध्यक्ष लोकेश साहू मंत्री प्रीतम जैन सुरेश सेन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर अध्यक्ष अनिता राठी महामंत्री सीमा जेतवाल,पार्षद सुरेश साहू मिश्रीलाल डसानिया एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत जिला महामंत्री धनराज नायक मंडल अध्यक्ष महेश नायक महामंत्री संजय बेनीवाल शक्ति केंद्र प्रभारी ज्ञान प्रकाश राठी महावीर राठी दशरथ साहू, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक विनोद गोठरवाल,खेलकूद प्रकोष्ठ संयोजक मोहित शर्मा,किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली,किसान मोर्चा महामंत्री पार्षद कैलाश चौधरी,विनोद विजय,युवा मोर्चा महामन्त्री खुशवंत व्यास,रितेश जेन,सत्यनारायण माली,केदार साहू, घनश्याम वैष्णव,हरीश गोपलान सहित सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामबाबू सांगरिया ने किया।

error: Content is protected !!