केकड़ी 30 जनवरी (पवन राठी)प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस योजना के तहत जिला अस्पताल केकड़ी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
आयोजित समारोह में जिला अस्पताल के पी एम ओ डॉ गणपत राज पुरी ने जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित समारोह में पुरुस्कार में ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
पी एम ओ डॉ पुरी ने बताया कि प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत प्रतिमाह के 9 वे 18 वे एवम 27 वे दिवस को ए एन एम व आशा द्वारा गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाया जाकर उनका रजिस्ट्रेशन किया जाता है और स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा उनकी सभी जांचे की जाकर सुरक्षित प्रसव बाबत सभी जानकारियां प्रदान की जाती है।
डॉ पुरी ने बताया कि इस योजना का लाभ सभी निजी एवम राजकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध है।