संभाग का है एनएबीएच मान्यता प्राप्त पहला संस्थान
अजमेर, 2 फरवरी ( )। क्वालिटी काउंसिल आॅफ इंडिया के नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फाॅर हॉस्पिटल्स एण्ड हैल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) ने मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, अजमेर की मान्यता का तीसरी बार नवीनीकरण किया है। नवीनीकरण अगले चार साल (वर्ष 2026) तक के लिए किया गया है।
निदेशक डॉ दिलीप मित्तल ने बताया कि एनएबीएच के उच्च स्तरीय दल ने हॉस्पिटल का पिछले महीनों में गहन निरीक्षण किया था। उन्होंने क्वालिटी काउंसिल आॅफ इंडिया की ओर से निर्धारित मानदण्डों की पूरी अनुपालना सुनिश्चित करके और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मुहैया कराने की कसौटी पर खरा उतरने के बाद हॉस्पिटल को तीसरी बार वर्ष 2026, जुलाई तक के लिए मान्यता का नवीनीकरण कर दिया है। हॉस्पिटल को पहली बार तीन साल के लिए एनएबीएच की मान्यता वर्ष जुलाई 3, 2016 में मिली थी। इसके बाद इसे जुलाई 3, 2019 से जुलाई 2, 2022 तक के लिए नवीनीकरण किया गया था। इस बार नवीनीकरण एनएबीएच के नवीनतम पंचम संस्करण के अन्तर्गत किया गया है।
इस तरह मिलती है मान्यता-……..
क्वालिटी काउंसिल आॅफ इंडिया(क्यूसीआई) ने अस्पतालों में रोगियों की सुरक्षा व उपचार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एनएबीएच का गठन किया है। किसी भी अस्पताल को मान्यता देने के लिए क्चालिटी काउंसिल ने काफी सख्त नियम बनाए हैं। इनमें अस्पताल के संसाधन, रोगियों का उपचार व उनकी सुरक्षा की सुविधाएं, संक्रमण मुक्त वातावरण, नर्सिंग व अन्य स्टाफ की पात्रता एवं दक्षता, अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं की वैधानिकता, अस्पताल से संबंधित सभी सरकारी नियम एवं कायदे कानूनों की पालना आदि तथ्यों एवं तत्वों को गहराई से जांचा व परखा जाता है। इसके लिए विशेषज्ञों का दल संबंधित अस्पताल का विविध दृष्टि से निरीक्षण, परीक्षण और आकलन करता है।
मरीजों का भरोसा ही है गुणवत्तापूर्ण उपचार की कसौटी-……….
एनएबीएच प्रमाणपत्र फिर मिलने पर मित्तल हॉस्पिटल के प्रबंधन ने मित्तल हाॅस्पिटल के कर्मठ कार्मिकों एवं चिकित्सकों के संयुक्त प्रयास और टीम भावना को इसका श्रेय दिया। निदेशक डाॅ दिलीप मित्तल ने कहा कि डेढ़ दशक से अधिक समय से कायम मरीजों का भरोसा ही मित्तल हाॅस्पिटल द्वारा प्रदत्त सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाओं की कसौटी है। अपने ध्येय वाक्य ‘आपका स्वास्थ्य सरंक्षक’ के रूप में अजमेर संभागवासियों के लिए मित्तल हाॅस्पिटल अपनी महती भूमिका निभा रहा है।
हाॅस्पिटल के निदेशक सुनील मित्तल, डाॅ दिलीप मित्तल, एवं मनोज मित्तल, सीईओ एस के जैन, वाइस प्रसीडेंट श्याम सोमानी, डिप्टी जनरल मैनेजर विजय राका, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीपक अग्रवाल, नर्सिंग अधीक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने मित्तल हाॅस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं का लाभ पाने वालों का धन्यवाद किया।
एक ही छत के नीचे सभी सुपरस्पेशियलिटी सेवाएं-………
मित्तल हाॅस्पिटल में सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं यथा कार्डियोलाॅजी, हार्ट एण्ड थोरासिक वास्कुलर सर्जरी, न्यूरोलाॅजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलाॅजी, यूरोलाॅजी, गैस्ट्रोएण्ट्रोलाॅजी, लेप्रो एंड गैस्ट्रोएण्ट्रोलॉजी सर्जरी, कैंसर सर्जरी, नियोनेटोलॉजी व प्लास्टिक सर्जरी आदि की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
अजमेर संभाग के लोगों को हृदय की एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, बाइपास व वाल्व सर्जरी, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हैमरेज, सिर व रीढ़ की हड्डी में आई चोट, स्लिपडिस्क, मिर्गी, लकवा, सरवाइकल स्पोंडिलाइटिस, पेशाब नली की पथरी, प्रौस्टेट, गुर्दे की पथरी, कैंसर के आॅपरेशन, डायलिसिस आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं।
केंद्र व राज्य सरकार के कार्मिकों के उपचार के लिए अधिकृत-…..
मित्तल हाॅस्पिटल केंद्र सरकार, राज्य सरकार, रेल कर्मचारियों व इनके पेंशनर्स, भूतपूर्व सैनिकों, ईएसआईसी द्वारा बीमित श्रमिकों, सीआरपीएफ, मुख्यमंत्री सहायता कोष सहित लगभग सभी बीमा कंपनियों व टीपीए आदि के द्वारा उपचार के लिए अधिकृत है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत भी अबतक हजारों रोगी मित्तल हाॅस्पिटल से निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं।