लसाडिया ग्राम में निकाली नरसिंह भगवान की शोभायात्रा

केकड़ी 2 फरवरी (पवन राठी) निकटवर्ती ग्राम लसाडिया में समस्त ग्रामवासियों की तरफ से श्री नृसिंह भगवान मंदिर जीर्णोद्धार के अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,पंचायत समिति केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ एवं युवा नेता बंटी माली ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा की ये पुण्य और धर्म का कार्य है और ऐसे धार्मिक आयोजन से सामाजिक समरसता और सद्भावना का संचार होता है। इस मौके पर प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ने कहा कि धर्म की जड़ पाताल में है आज उसी का नतीजा है की प्राचीन काल में मुगल आक्रांताओं ने अनेकों बार देश के हजारों मंदिरो को खत्म करने का प्रयास किया और हिंदू संस्कृति के खात्में का प्रयास किया परंतु आज भी हिंदू सनातन संस्कृति अजर अमर है और रहेगी।
इस आयोजन को लेकर श्री नृसिंह युवा मंडल ने बताया की 3 फरवरी को केकड़ी क्षेत्र के अनेकों गांवों की प्रभात फेरी, रामधुनि आगमन ग्राम लसाडिया में होगा व श्री नृसिंह भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भोजन प्रसादी का आयोजन रहेगा।
इस कलश यात्रा के आयोजन में विनोद सैनी, महावीर गुर्जर,गोवर्धन माली,राजेंद्र जांगिड़,मंगल सैनी,बंटी सैनी,नंदकिशोर ओझा,स्योजीराम माली,कालूराम सैनी,कैलाश माली,राकेश सेन,बद्री गुर्जर,बद्री माली,रामेश्वर ओझा,आशाराम सैनी,चिरंजीलाल,मुरारी प्रताप जोधा,सुरेश पारीक,शंकर सोलंकी,महावीर गुर्जर,राकेश बेनी,कपिल पांडे,ओमप्रकाश जांगिड़,गणेश गुर्जर,कमल सैनी,रामदेव गुर्जर आदि कार्यकर्ताओं ने सेवा दी।

error: Content is protected !!