केकड़ी 3 फरवरी(पवन राठी)लायंस क्लब केकड़ी एवं एम एल स्पाइन एंड ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में मल्टीपल स्पेशल ऑर्थोपेडिक शिविर 5 फरवरी 2023 रविवार को प्रातः 10:00 से 2:00 तक आयोजित होगा । प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याती ने बताया कि डॉक्टर मोहित कुमार मीणा जयपुर द्वारा पीठ दर्द ,गर्दन दर्द, रीड की हड्डी में फैक्चर, टेढ़ापन , कमर से पैरों तक दर्द, स्लिप डिस्क एवं साइटिका जोड़ प्रत्यारोपण का निशुल्क इलाज किया जाएगा । लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि निशुल्क दवाइयां, निशुल्क जांच निशुल्क ऑप्रेशन किये जायेंगे । लायंस क्लब के सचिव पुरुषोत्तम गर्ग ने बताया कि ऑपरेशन योग्य मरीज अपना जन आधार कार्ड साथ लेकर आवे ।