जिन आयतन की भूमि पूजन आमन्त्रण हेतु पत्रिका का किया विमोचन

आज दिनांक 03 फरवरी 2023 – जिन आयतन की भूमि पूजन हेतु मुनिश्री से निवेदन तथा समाज को आमंत्रण देने हेतु श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा समिति के सदस्यों ने आज कोटडा में विराजित दोनों मुनिराज के चरणों में अध्यक्ष सुशील जी बाकलीवाल के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों के पदाधिकारियों ने श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुषील बाकलीवाल ने बताया कि दिनांक 5 फरवरी को प्रगति नगर कोटडा में होने वाले भूमि पूजन हेतु आशीर्वाद लेने सकल दिगंबर जैन समाज को आमंत्रण हेतु पत्रिका का विमोचन करवाया गया।
इस अवसर पर विनय पाटनी, राजेंद्र पाटनी, पदम सोगानी, नीरज पाटनी, प्रकाश पाटनी व अन्य सदस्यों के साथ मंदिर निर्माण के स्थानीय कमेटी श्री दिगंबर जैन समिति पुष्कर रोड के पदाधिकारी वृद्धिचंद बाकलीवाल, अजय सेठी, कमल जैन, मनोज जैन, राजेश अजमेरा, सुनील खटोड़ व अभिषेक जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सुशील बाकलीवाल
अध्यक्ष, मुनि संघ सेवा समिति अजमेर
मो. 9829332777

error: Content is protected !!