मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की
गरीब किसान के मुंह से छाछ एवं रोटी का निवाला छिनने वाली निकम्मी है मोदी सरकार – चौधरी

अजमेर! केंद्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में आज भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर कांग्रेसियों ने अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया!
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री एवं विधायक डा रघु शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने करीबी चुनिंदा दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए अदानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसी सरकारी संस्थाओं में जोखिम भरा लेन देन किया है जिससे पूरे देश के निवेशकों में आक्रोश है !
डॉ रघु शर्मा ने कहा कि भारत के निवेश को एलआईसी के 39हजार पॉलिसी धारकों एवं एसबीआई के 45 करोड खाताधारकों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है! कांग्रेसी इस मुद्दे पर संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेगी!
सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने धनी मित्रों को सरकारी परिसंपत्तियों को बेचने के बाद देश के आम निवेशकों की बचत पर डाका डालने का प्रयास कर रही है!
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हिडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर ऐसे चुप्पी साधी हुई है जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है!
उन्होंने कहा कि अमेरिका की प्रतिष्ठित हिडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की संयुक्त संसदीय जांच कमेटी से जांच करवाई जानी चाहिए एवं देश की जनता की खून पसीने की कमाई को डूबने से बचाना चाहिए!
इस अवसर पर अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने ओजस्वी भाषण देते हुए कहा कि केंद्र की निकम्मी नालायक और नकारा मोदी सरकार ने ग्रामीणों के मुंह से छाछ रोटी का निवाला भी छीन लिया है! ऐसी निकम्मी सरकार को तुरंत उखाड़ने का फेंकने का संकल्प लेना चाहिए!
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर सागर शर्मा नाथूराम सिनोदिया रामस्वरूप चौधरी रामनारायण गुर्जर महेंद्र गुर्जर ब्रह्मदेव कुमावत जय शंकर चौधरी द्रौपदी कोली देशराज मेहरा सुरेश्वर शैली सचिन सांखला हमीदा बानो अर्चना सुराना शिव कुमार बंसल राजेश टंडन महेश चौहान दामोदर शर्मा रामेश्वर मेवाड़ा मनोज चौहान रामलाल मान सिंह रावत मामराज सेन हेमंत जोधा अजय कृष्णा तेंगोर हाजी इंसाफ अली डा राजकुमार जयपाल डा श्रीगोपाल बाहेती दामोदर शर्मा विवेक पाराशर सहित अजमेर शहर और देहात के सैकड़ों कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में उपस्थित थे!

error: Content is protected !!