अधिवक्ता आहूजा बार कौंसिल की अनुशासन समिति में सदस्य मनोनीत

केकड़ी 6 फरवरी (पवन राठी)बार कौंसिल ऑफ राजस्थान जोधपुर द्वारा अनुशासन कमेटी संख्या 9 में केकड़ी में प्रैक्टिस रत एवम भिनाय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मनोज आहूजा को सदस्य मनोनीत किया गया है।
बार कौंसिल जोधपुर के सचिव आर पी मलिक ने आहूजा के मनोयन का पत्र जारी किया है।
गौर तलब है कि इससे पूर्व केकड़ी बार के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह राठौड़ को भी अनुशासन कमेटी संख्या 13 में सदस्य मनोनीत किया गया था।
दोनो अधिवक्ताओं की नियुक्ति से केकड़ी बार एसोसोसियशन गौरवांवित हुई है।गौर तलब है कि पूरे जिले से केकड़ी के दो अधिवक्ताओं को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में मनोनीत किया गया है।
अनुशासन कमेटी अधिवक्ताओं के पेशे से संबंधित परिवादों की सुनवाई करके अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ राजस्थान को प्रस्तुत करती है और अध्यक्ष अनुशासन कमेटी के द्वारा की गई सुनवाई के निष्कर्षों के अनुसार ही परिवाद के अंतिम निर्णय पर अपनी मोहर लगाते है।

error: Content is protected !!