पुष्कर विकास प्राधिकरण बनाए जाने का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

जताया मुख्यमंत्री का आभार

अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने तीर्थराज पुष्कर में पुष्कर विकास प्राधिकरण बनाए जाने का स्वागत किया है एवं राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड ने बताया कि मुख्यमंत्री की सौगात से पुष्कर में चहुमुखी विकास होगा !उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2023 -24 में 110 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्य शामिल किए हैं एवं पुष्कर के विकास के लिए सतत प्रयासरत है !
उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुष्कर के चहुमुखी विकास के लिए 500 करोड़ के विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके एवं चरणबद्ध तरीके से कराए जाएंगे इसके लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विकास प्रस्ताव अनुमोदित कर दिए हैं!
अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी पूर्व विधायक डा श्री गोपाल बाहेती डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान मामराज सेन अजय तैनगोर हेमंत जोधा ने पुष्कर में पुष्कर विकास प्राधिकरण बनाए जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है!

error: Content is protected !!