विधायक कोष से स्वीकृत राशि 38.15 लाख रूपये से होने वाले विकास कार्यो का किया शुभारम्भ

वार्ड 64, 73 एवं 75 में विधायक कोष से स्वीकृत राशि 38.15 लाख रूपये से होने वाले विकास कार्यो का किया शुभारम्भ- देवनानी
– वार्ड 75 विनायक नगर एवं दैनिक भास्कर कार्यालय के पास सड़क निर्माण पर राशि 18.75 लाख होगे खर्च।
– वार्ड 73 मुकेश सोनी के मकान से अनुपमा दास के मकान के पास सड़क निर्माण पर राशि 7.40 होगी खर्च।
– वार्ड 64 लोहाखान पीडब्ल्यूडी क्वार्टर के पास सड़क निर्माण पर राशि 12.00 लाख रूपये की आयेगी लागत।

अजमेर 05 अक्टूबर। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने आज गुरूवार को विधायक कोष से अभिशंषित राशि 38.15 लाख रूपये के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
देवनानी ने आज वार्ड 75 स्थित विनायक नगर में पुखराज राजपुरोहित के मकान से सुभाष जी मिश्रा के मकान तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग पर उन्होंने विधायक कोष से 7.50 लाख स्वीकृत कर सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसी वार्ड में दैनिक भास्कर कार्यालय के पास विधायक कोष से स्वीकृत राशि 11.25 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारम्भ किया।
इस मौके पर पार्षद रमेश जी चेलानी, भरत औझा, किशोर टेकवानी, राम मंघानी, सम्पत टांक, देवेन्द्र चौधरी, सभाष मिश्र,प्रीति औझा, गीता गुर्जर, भारती आसवानी, पूजा रावत
इसके पश्चात देवनानी ने वार्ड 73 में मुकेश सोनी के मकान से अनुपमा दास जी के मकान वाली रोड़ के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि विधायक कोष से स्वीकृत राशि 7.40 लाख रूपये से यह सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
इस मौके पर पार्षद प्रियंका सांखला, गंगाराम सैनी, मुकेश सोनी, अनिल मेहरा, अनिल अपूर्वा, धनेश, संतोष कुमावत, अशोक शर्मा, कैलाश छीपा, श्रीमाली मक्खन वर्मा, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में देवनानी ने वार्ड 64 लोहाखान पीडब्ल्यूडी क्वार्टर नायक बस्ती के पास वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें कुछ माह पूर्व ही सड़क के क्षतिग्रत होने की जानकारी दी थी एवं उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत करवाया था। क्षेत्रवासियो को हो रही परेशानियों को देखते हुऐ विधायक कोष से राशि 12.00 लाख स्वीकृत किये। जिसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बाद आज यह निर्माण कार्य प्रारम्भ करवा दिये गये है।
इस मौके पर पार्षद रिंकू जादम, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र जादम, ओमसिंह, अजय रावत, रवि, रूप सिंह, गौरी शंकर, नौरतमल, जगदीश वीरेन्द्र सिंह, गणेश पंवार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!