*आप प्रत्याशी रमेश टेहलानी व रवि बालोटिया के नामांकन दाखिले में उमड़ा जनसैलाब*

*कार्यकर्ताओं साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे ‘आप’ प्रत्याशी रमेश टेहलानी व रवि बालोटिया*

शिक्षा और चिकित्सा से जुड़ी समस्याओं का समाधान सिर्फ ‘आप’ ही कर सकती है – रमेश टेहलानी

जनता से जुड़ाव ही आम आदमी पार्टी की जीत का कारण बनेगा – रवि बालोटिया

सोमवार।। आम आदमी पार्टी उत्तर विधानसभा प्रत्याशी *रमेश टेहलानी* व दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी *रवि बालोटिया* ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला परिषद से कलेक्ट्रेट तक रैली कर नामांकन दाखिल किया इस मौके पर राजस्थान प्रदेश सह प्रभारी व अजमेर संभाग प्रभारी व दिल्ली सुल्तानपुर विधायक मुकेश अहलावत कि मौजूदगी में कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

राजस्थान प्रदेश सह प्रभारी व अजमेर संभाग प्रभारी व दिल्ली सुल्तानपुर विधायक मुकेश अहलावत ने कहा कि
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पूरी ताकत से मैदान में डटे हुए हैं और बीजेपी – कांग्रेस के प्रत्याशियों को टक्कर दे रहे हैं। आप के प्रत्याशी बाहुबली नहीं हैं लेकिन जनता में उनकी पकड़ है। जनता से जुड़ाव ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत का कारण बनेगा।

आम आदमी पार्टी उत्तर विधानसभा प्रत्याशी रमेश टेहलानी ने बताया कि हर माता-पिता के लिए सबसे बड़ी जरूरत उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था है। आम आदमी पार्टी एक अकेली ऐसी पार्टी है जो इस पैमाने पर 100 फीसदी खरी उतर सकती है। अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में ही शिक्षा, चिकित्सा, बिजली और पानी की समस्याओं का निदान हो सकता है। इसलिए इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विजय हासिल करेगी।

आम आदमी पार्टी दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी *रवि बालोटिया* ने बताया कि आज राजस्थान की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है, आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाओं से प्रदेश की जनता में डर है सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बदहाल है, प्राइवेट स्कूल फलफूल रहे हैं आज जिस प्रकार से जाति और धर्म की राजनीति को नकार कर जनता ने काम की राजनीति और अरविंद केजरीवाल की गुड गवर्नेंस मॉडल की तरफ देख रही है इसलिए इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ही विजय हासिल करेगी।

*पृथ्वी सिंह नरूका*
***मीडिया प्रभारी*
*No – 8875822922*
***Email – [email protected]*
*आम आदमी पार्टी, अजमेर*

error: Content is protected !!