सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023

असत्य सूचनाओं के साथ आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन विदड्रा करने का अंतिम अवसर

अजमेर, 6 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 में असत्य सूचनाओं के साथ ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी 8 से 13 नवंबर 2023 तक अपने ऑनलाइन आवेदन विदड्रा कर सकेंगे।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती के पदों हेतु विज्ञापन अनुसार वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं होने के बावजूद भी ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अक्टूबर 2023 में आवेदन विदड्रा करने का अवसर प्रदान किया गया था। इसके बाद 20 अक्टूबर को यह भी सूचित किया गया था कि समयान्तर्गत आवेदन विदड्रा नहीं करने वाले ऐसे अभ्यर्थियों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 182 के तहत अभियोजन की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। इस पर भी अनेक अभ्यर्थी ऐसे पाए गए हैं जो इस भर्ती विज्ञापन हेतु शैक्षणिक योग्यता धारित नहीं है एवं न ही उनके द्वारा आवेदन विदड्रा किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों की विषयवार सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। ऐसे अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विदड्रा बटन पर क्लिक कर अपना ऑनलाइन आवेदन निर्धारित अवधि में प्रत्याहरित कर सकते हैं। विज्ञापन अनुसार वांछित योग्यता नहीं होने पर भी आवेदन-पत्र प्रत्याहरित नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता जांच उपरांत विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!