लोकसभा आम चुनाव-2024 : जन-मन की भाषा में होगा मतदान के लिए आमन्त्रण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रपत्र का विमोचन

अजमेर, 22 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव-2024 जन-मन की भाषा मारवाड़ी, सिन्धी एवं हिन्दी में मतदान के लिए आमन्त्रण अपील के प्रपत्र का सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित द्वारा विमोचन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदाताओं को अधिकतम मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मायड़ भाषा में आमंत्रित कर मतदान की अपील की गई है। जिला प्रशासन तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आमन्त्रण पत्र की सामग्री तैयार की गई है। आमंत्रण पत्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री अनिल व्यास के द्वारा बनवाए गए है। इनमें मारवाड़ी, सिन्धी तथा हिन्दी भाषा में आमंत्रित किया गया है। इस आमंत्रण पत्र का सोमवार को विमोचन किया गया। ये पत्रक डिजीटल तथा हार्ड कॉपी में प्रत्येक मतदाता में उनकी मायड़ भाषा में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों के लिए हिन्दी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मारवाड़ी भाषा में प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस चुनाव में नवाचार के साथ में सिन्धी भाषा को भी स्थान दिया गया है। राजस्थान में इस प्रकार का यह पहला प्रयास है जबकि सिन्धी भाषी मतदाताओं को सिन्धी भाषा में आमंत्रण पत्रक भेजा जा रहा है।

यह है पत्रक में

राजस्थान लोकसभा आम चुणाव 2024

न्यूतौ बोटरां ने
सिद्ध श्री लिख्यो जिला निर्वाचन अधिकारी र्अ जिला मजिस्ट्रेट अजमेर लोकसभा छेतर अजमेर का चुणाव कराबा आळा की तरफ सूं थां सगळा मोतीआं हुं मूंगा बोटरां ने घणे मान सुं राम राम सा।
थां सगळां आदरजोग बोटरां ने न्यूतौ देता थकां म्हारे हिवड़ा म्हे घणों कोड अर मोकळो उछाव हो रह्यो है कि आपणे अठे लोकसभा का चुणाव इण मिन्हा की छब्बीस तारीक बैशाख लागती तीज ने शुक्रवार ने हुणो तै हुयो है सा। लोकतंतर के इण सेहुं मोटे तिंवार के मौके माथे थां सगळां बोटां को दान करबा आळा आदरजोग बोटरां ने म्है हाथ जोड़र बिणती करां हां के थे सगळा जणा आण आळी छब्बीस तारीक शुक्रवार क दिनुगे सात बजीया सूं लेर सिंज्या रे छे बजीयां तांई थे थोरे बोट पड़बा री ठोड़ पूग ने आपणो किमती बोट दिरावजो सा। थां सगळां लोगां ने म्है ओ भरोसो दिरावणो चावां के थां लोगां ने किणी भांत री की तकलीव नी होवे इण खातर जिला परसाशण कानी सूं सेंग बन्दोबस्त कराइज गीया व्है सा। थां सगळां सौ म्हे सूं सौ जणा बोट देयने लोकतंतर ने मजबूत बणाइजो सा। अर सम्राट पृथ्वीराज री इण धरती अजमेर मेरवाड़ा री आण बाण साण अर राजस्थान रो मान सम्माण बढाइजो सा।

आमंत्रण
आप सभी मतदाताओं को आमंत्रित करते हुए हर्ष है, कि दिनांक 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार के दिन लोकतं़त्र का सबसे बड़ा पर्व मनाने जा रहे हैं। आप अपना कीमती मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। मतदान का समय 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार के दिन प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक नियत है। मतदान में आपको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो, उसके लिए जिला प्रशासन अजमेर की तरफ से समुचित व्यवस्था की गयी हैं।
आओ लोकतंत्र का बड़ा पर्व मनाए, मतदान जरूर करें अपना फर्ज निभाएं।

निमाणी वेनती (नींड)
घणी सिक एं प्रेम सां तव्हां सभिनी वोटरनि खे निमाणी वेनती (नींड) आहे त 26 अप्रैल 2024 जुम्मे डीहुं लोकतंत्र जे वडे डिण ते पहिंजो कीमती वोट डई, लोकतंत्र खे पुख्तो करण में पंहिंजी हिस्सेदारी जरूर डींदा।
वोट डियण जो वक्तु 26 अप्रैल 2024 जुम्मे डीहुं सुबुह जो सतें बजे खां शाम जो छः बजे ताईं मुकररू कयो वयो आहे। तव्हां खे का बि तकलीफ न थिए इन लाई जिला प्रशासन पारां पुख्ता इंतजाम कराया विया आहिनि ।

अचो लोकतंत्र जो ही वडे डिण मल्हायूं वोट जरूर डियूं पंहिंजो फर्ज निभायूं
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक खन्ना, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़, उपखण्ड अधिकारी शिवाक्षी खाण्डल, स्वीप प्रभारी श्रीमती दर्शना शर्मा, एनआईसी के श्री अंकुर गोयल एवं श्री तेजासिंह, डॉ. राकेश कटारा, श्रीमती वर्तीका शर्मा सहित प्रकोष्ठ के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!