108 साल पुरानी बालाजी की प्रतिमा महाआरती कर 56 भोग अर्पण किए

अजमेर। भोपो का बाडा स्थित 108 साल प्राचीन मंदिर पर फूल मालियान शिव मंदिर पंचायत के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर तीर्थ राज पुष्कर के विप्रों द्वारा महाआरती की गई। इस मौके पर 56 भोग अर्पण किए गए। संयोजक पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे बालाजी की जन्म आरती पुष्कर से पधारे पं. चन्द्रशेखर गौड़ ने की तथा वैदिक मंत्रोचार के साथ पुष्पाजंलि करवाई। बालाजी के 56 भोग अर्पण किए गए। कई भक्त बालाजी के 56 भोग के लिए अपने घरों से अलग अलग प्रकार के व्यंजन बनाकर लाए। भक्तों को केले के पत्तो पर प्रसाद वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। इससे पूर्व सोमवार को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। कार्यक्रम में रूपचंद सोलंकी,मदन बागड़ी,प्रेमचंद टॉक,अरुण तुनवाल,रूपचंद महावर,मुकेश ढलवाल,रोशन महावर,उमेश टॉक,धर्मेंद्र ढलवाल,श्याम सुंदर टॉक,गुरुचरण,प्रतीक सैनी,लवकुश वैष्णव आदि श्रद्धालुओं ने सेवाएं दी।

error: Content is protected !!