हनुमान जयंती के दिन हनुमान बेनीवाल बने कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के सारथी

रूपनगढ में जातीय समीकरण को साधते हुए मांगा चौधरी के पक्ष में समर्थन
भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए मोदी सरकार को उखाड़ कर फेके — बेनीवाल

अजमेर / रूपनगढ़ ।.आरएलडी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भावी पीढ़ी की सुरक्षित भविष्य के लिए मोदी सरकार को उखाड़ कर फेके। उन्होंने युवा पीढ़ी से आव्हान किया कि सुरक्षित एवं विकसित भारत का निर्माण करने के लिए भाजपा के खिलाफ मतदान कर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करें । उन्होंने कहा कि अगर युवा पीढ़ी है मौका चूक गई तो आगे पश्चात आपका मौका भी नहीं मिलेगा।

आरएलडी सुप्रीमो बेनीवाल आज अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में रूपनगढ़ में विशाल जन सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की बातें करते हैं ।.यह बातें उन्हें शोभा नहीं देती। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि देश में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार दुनिया के सबसे बड़ी भ्रष्ट सरकार हैह जिन्होंने इलेक्ट्रॉन बोर्ड के जरिए भ्रष्टाचार कर भाजपा के लिए अवैध वसूली की।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचारियों की आश्रय स्थल है ।.भ्रष्टाचारी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करते ही पाक दमन हो जाता है। उनके खिलाफ चल रही सभी कारवाइयां बंद कर दी जाती है ऐसा क्यों।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक विकास चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है । किसानो की आय दुगनी करने और एमएसपी के झूठे वादे कर सत्ता में काबिज हुई है।

जनसभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी चेतन डुडी द्रोपती कोली संजय जोशी जीवन भाकर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!