द स्मार्ट अजमेरियन संस्था ने शनि मंदिर में भेंट की आरती शंंख वाली मशीन

अजमेर। 6/6/24 ! गुरूवार ! द स्मार्ट अजमेरियन संस्था की ओर से संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष सोना धनवानी के पिता की स्मृति में भगवान शनिदेव की जयंती के अवसर पर श्री नगर रोड़ स्थित शनि मंदिर में आरती शंख वाली मशीन भेंट की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति व समाजसेवी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने मंदिर के पुजारी को यह मशीन भेंट की गई। संस्था के अध्यक्ष सोना धनवानी ने बताया कि आज भगवान शनि देव की जयंती है। मंदिर में आरती शंख मशीन की जरूरत थी। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत और संस्था के सभी पदाधिकारियों ने संस्था के अध्यक्ष सोना धनवानी के पिता स्वर्गीय सेठ नथमल धनवानी पुत्र लाड़क मल धनवानी लकडी कोयले वाले की स्मृति में मंदिर को आरती मशीन भेंट की गई। पुर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा सेवाकार्य कर हम अपने प्रियजनों सच्ची श्रद्राजंली दे सकते है ! अंत मे मन्दिर के पुजारी ने संस्था का आभार प्रकट किया ! इस अवसर पर जानकी देवी धनवानी, सोना धनवानी व हरीश लख्यानी मौजूद थे

error: Content is protected !!