पाक सैनिकों की दरिंदगी के खिलाफ प्रदर्शन

अजमेर। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सेना के दो जवानों की हत्या की वीभत्स घटना के विरोध में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने इस मामले में भारत सरकार को विफल बताते हुए देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रक्षामंत्री ए के एंटनी से इस्तीफे की मांग की। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बजरंगगढ़ स्थित विजय स्मारक पर जमा होकर केंद्र सरकार और पाकिस्तान के खिलाफ  नारेबाजी की। प्रदर्शन में जयन्ति तिवारी, प्रेमलता बुगालिया, हेमा गहलोत, इन्दु वैष्णव, इन्दु शर्मा, कमला जिरौता, भारती श्रीवास्तव, बीना सिंगारिया, कमला साहु, रश्मि शर्मा सहीत बडी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं। आखिर में दोनों शहीद जवानों को श्रद्धांजली देकर भारतीय सेना जिन्दाबाद के नारे लगाये गये।
इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के आर्य मंडल और आदर्श मंडल ने अलग अलग जगहों पर प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के झंडे को जलाकर पाकिस्तान के खिलाफ  नारेबाजी की। आदर्श मंडल द्वारा नगरा पर किये गये विरोध प्रदर्शन में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रासा सिंह रावत, विधायक अनिता भदेल, सोमरत्न आर्य, घीसूलाल गड़वाल सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे। आर्य मण्डल का विरोध प्रदर्शन केसरगंज गोल चक्कर पर किया गया। इस मौके पर पार्षद खेमचन्द नारवानी, नरपत सिंह, विधायक अनिता भदेल, रमेश लालवानी सहीत भाजपाइयों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजली दी।
नव दुर्गा मंडल और नव निर्माण सेना द्वारा बजरंगंगढ़ चौराहा स्थित विजय स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजली देने के लिये मोमबत्तियां जलाई गई और केन्द्र सरकार की कमजोर नीति पर सवाल उठाये गये। मंडल अध्यक्ष गोविन्द जादम ने भारत के प्रधनमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री को बेकार बताया, वहीं पाकिस्तान को मक्कार बताते हुए राष्ट्रपति से कठोर कार्यवाही की मांग की।
राजस्थान रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर विदेशी ताकतों को उनके करतूतों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिये कठोर कदम उठाने की मांग की। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने राजस्व मंडल से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर पाकिस्तानी का पुतला जलाया।
error: Content is protected !!