अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस के मौके पर महासंघ ने बांटे कपड़े के बैग

महासंघ का 10000 कपड़े के बैग वितरण करने का लक्ष्य
अजमेर शहर व्यापार महासंघ ने आज अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस के अवसर पर आम जनता को प्लास्टिक बैग के उपयोग से रोकने के लिए कपड़े के बैग वितरित किए। महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल और प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में पुरानी मंडी, गोल प्याऊ, आगरा गेट, नया
बाजार आदि क्षेत्रों में कपड़े के बैग्स का वितरण किया और आगे भी किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक बैग से मुक्त करने का संदेश देना था। महामंत्री प्रवीण जैन ने कहा कि उपरोक्त अभियान निरंतर चलता रहेगा। इस अवसर पर भगवान चंदीराम, किशन गुप्ता, प्रवीण जैन, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, पूर्व पार्षद पं. दीनदयाल शर्मा, नरेन्द्र सिंह छाबड़ा, अशोक बिंदल, जरनैल सिंह, राजकुमार गर्ग, उमेश गर्ग, राजीव निराला, जय गोयल, बालेश गोहिल, सूरज नारायण लखोटिया, गिरीश लालवानी, विजय पांड्या, हीरालाल जीनगर आदि ने प्लास्टिक मुक्त दिवस के मौके पर अपना अपना योगदान दिया।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!