सीआरपीएफ जीसी 1 में द स्मार्ट अजमेरियन संस्था का पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
अजमेर। शुक्रवार ! 19/7/24 ! सीआरपीएफ जीसी 1में को द स्मार्ट अजमेरियन संस्था की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सीआरपीएफ अधिकारियों और संस्था पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता का संदेश दिया । मुख्य अथिति सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र 1 के डीआईजी संजय यादव ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि डीआईजी संजय यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोके और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए । अब हम सबको ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि बढ़ते प्रदूषण से देश दुनिया में जो चिंता बनी हुई है, उसे खत्म किया जा सके। अभियान के तहत 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है ! इस दौरान मुख्य अथिति यादव ने संबोधित कर द स्मार्ट अजमेरियन संस्था के अध्यक्ष सोना धनवानी के नेतृत्व में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान व सामाजिक, समाज सेवा कार्यों की सराहना की। द स्मार्ट अजमेरियन के अध्यक्ष सोना धनवानी ने बताया कि संस्था की ओर से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत आज सीआरपीएफ जीसी 1 में डीआईजी संजय यादव के मुख्य आतिथ्य में ट्री गार्ड सहित 50 पौधे लगाए गए, जिनमें आम, अमरूद, जामुन, बेलपत्र आदि पौधे लगाए गए है। पोधरोपण के बाद सभी ने पौधो को नियमित पानी पिलाने व उनकी सार संभाल का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक हरिराम कोढवानी सहित पदाधिकारियों ने डीआईजी यादव को बुकै भेटकर उनका सम्मान व अभिनंदन किया। पौधरोपण कार्यक्रम में सीआरपीएफ जीसी 1के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय यादव ,असिस्टेंट कमांडेंट कैलाश चहल, भुवनेश्वर ध्यानी,अमित कुमार निरीक्षक,विरेन्द्र सिह उप निरीक्षक,महेश शर्मा, विश्राम सिह, हरिराम कोडवानी, संस्था के दिनेश के शर्मा,संगीता शर्मा,कशिश बायला, मनीष सेन,दीपा पारवानी अन्य जवान मौजूद रहे।