ट्रस्टीयों ने दी वृद्धाश्रम के आवासी की चिता को दी मुखाग्नि

अजमेर 23 जुलाई, ताराचंद हंुदलदास खानचंदानी सेवा संस्था श्री अमरापुर सेवा घर प्रगति नगर, कोटड़ा के वृद्धाश्रम में रहने वाले आवासी रमेश कुमार गोयल का पिछले बीस दिनों से लगातार टी.बी अस्पताल, जेएलएन अस्पताल व आईसूलेशन वार्ड में ईलाज चल रहा था। सोमवार को देर रात्रि निधन हो गया। जिसको आज संस्था के ट्रस्टीयों द्वारा विधि-विधान से ऋषि घाटी स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
आमतौर पर परिवारजन मुखाग्नि देता। परन्तु इनके परिवार से कोई भी सदस्य नहीं होने के कारण ट्रस्टीयों व वृद्धाश्रम के आवासीयों की उपस्थिति में मुखाग्नि दी गई। आश्रम द्वारा फर्ज निभाते देख मुक्तिधाम पर अन्य लोगों द्वारा इस कार्य की सराहना की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महासचिव हरी चन्दनानी, सचिव शंकर बदलानी, कोषाध्यक्ष सुनील खानचन्दानी, डॉ भरत छबलानी, रमेश मेघानी, ओमप्रकाश हिरानन्दानी एव आवासी उपस्थित रहे।
शंकर बदलानी
92510 03143

error: Content is protected !!