गरीब व मध्यम आय वर्ग को निराश व अरबपतियों को खुश करने वाला बजट

अजमेर/भारत सरकार के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज लोकसभा में प्रस्तुत पर बजट आम गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर किसान, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग को पूरी तरह निराश करने वाला वह अरबपतियों को खुश करने वाला बजट है ।
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य एवं पूर्व पार्षद, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव में उक्त यह विचार बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की बजट अपने सरकार बचाने के लिए नीतीश कुमार वह चंद्रबाबू नायडू को समर्पित बजट प्रतीत होता है । उन्होंने आगे कहा की आयुष्मान योजना को 25 लाख तक बढ़ाने का सपना दिखाया जा रहा था जो पूरा नहीं हुआ इसी प्रकार बजट में कहा गया है की 100 करोड रुपए तक बैंक से रेड लेने पर कोई गारंटी नहीं ली जाएगी, लेकिन हालात यह है की 10 लख रुपए तक का लोन लेने पर भी बैंक में अपने संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती है। गरीब आदमी को तो 2 लाख से ज्यादा किसी भी योजना में ऋण प्राप्त करना युद्ध जीतने के समान होता है। किसानों को एमएसपी पर फसल खरीदने के बारे में मौन साध रखा है । कुल मिलाकर बजट को लेकर उत्साहित भारत की जनता को निराशा ही हाथ लगी है ।

इसी प्रकार पूर्व पार्षद तारा देवी यादव, कांग्रेस सचिव सुरेश कुमार लड्डड, प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव मीनाक्षी यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सौरभ यादव, राजेश पायलट ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मा राम गुर्जर, भूपेंद्र सिंह रॉकी, मनीष यादव, बालकिशन , योगेश जाटोलिया, नितिन साहू, बदरुद्दीन कुरैशी , मोहम्मद सलीम व सदरूद्दीन कुरैशी आदि ने बजट को निराशाजनक बताया व कहा कि बजट में अग्नि वीर वह उनके परिवार के हित में कोई घोषणा नहीं की गई आयकर सीमा बढ़ाने का वह जनता को जीएसटी से राहत देने का भी कोई घोषणा नहीं की गई । इससे महंगाई बढ़ेगी व गरीब का जीना दुभर हो जाएगा ।

प्रताप सिंह यादव
9929533341

error: Content is protected !!