राविरा विशेषांक का विमोचन

अजमेर, 24 जुलाई/ राजस्व मंडल द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका राविरा के ‘‘चयनित निर्णय एवं निबंध’’ विशेषांक का विमोचन राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बुधवार को किया।
राविरा के इस अंक में राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार को लेकर राजस्व मंडल स्तर से वर्ष 2023 के दौरान राज्य के अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों के लिए आयोजित सर्वश्रेष्ठ निर्णय लेखन प्रतियोगिता के तहत राज्य, संभाग एवं जिला स्तर पर चयनित प्रविष्टियां तथा पंचवर्गीय निबंध लेखन प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त रचनाओं को पाठ्य सामग्री के रूप में प्रमुखतः शामिल किया गया है। इसके साथ ही राजस्व न्यायालय एवं कार्यालयों का दीर्घकालिक अनुभव रखने वाले लेखकों के भू अभिलेख आधुनिकीकरण, कृषि प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन नियम, अधिकारियों के कर्तव्य, समस्याओं का समाधान, न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णय, राजस्व न्याय व्यवस्था में सुधार तथा राजस्थान में ई गवर्नेंस विषयक आलेखों को भी शामिल किया गया है।
इस अवसर पर राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद, उप निबंधक मो. सलीम खान, श्रीमती सुनीता यादव, संपादक पवन शर्मा, वरिष्ठ निजी सचिव सुधीर शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!