अजमेर 17 अगस्त ( ) श्री अग्रवाल पंचायत गंज धड़ा समिति अजमेर की आमसभा ( साधारण सभा ) की बैठक व वर्षा कालीन गोठ का कार्यक्रम संस्था के भवन 27, पथिक मार्ग, अग्रसेन भवन, शास्त्री नगर अजमेर में आयोजित किया गया l
श्री अग्रवाल पंचायत गंज धड़ा अजमेर के सचिव शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल की अध्यक्षता में शास्त्री नगर स्थित संस्था भवन में आयोजित आमसभा की बैठक का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल, सचिव शैलेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सह सचिव प्रवीण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मित्तल, ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले व कैलाश चंद अग्रवाल ने अग्रसेन भगवान, लक्ष्मीकांत भगवान व महालक्ष्मी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व जयकारे के साथ किया, इसके पश्चात सचिव शैलेंद्र अग्रवाल द्वारा गत आमसभा की कार्यवाही का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने पुष्टि की l
कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल द्वारा संस्था के वर्ष 2021- 22 व 2022 – 23 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया उसका सभी ने अनुमोदन किया l
अध्यक्ष कैलाशचन्द गोयल व सचिव शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के संविधान में प्रस्तावित संशोधन पर चर्चा कर इस प्रस्ताव को आगामी बैठक में रखने का निर्णय लिया गया तथा इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें राजेंद्र मित्तल, शैलेंद्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल व हरिकिशन कोठयारी को शामिल किया गया l
संस्था के नये सदस्यों में पूर्व में बने दो सदस्यों विनोद अग्रवाल व एडवोकेट इन्द्र मोहन अग्रवाल के नाम का अनुमोदन तथा 4 नये सदस्यों कपिल गोयल, अनिल गोयल, श्याम सुंदर गोयल व जगदीश चंद ऐरण के नाम स्वीकृत किये गये l
इस अवसर पर संस्था के 75 वर्षीय वरिष्ठ सदस्य श्री रवि स्वरूप अग्रवाल का माल्यार्पण कर तथा शॉल व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा संस्था सदस्यों के प्रतिभावान बच्चों में श्रुति अग्रवाल को सैकेंड्री परीक्षा में 90.80% अंक प्राप्त करने, कुशाग्र बंसल को एन आई टी पटना से गोल्ड मेडलिस्ट की उपाधि प्राप्त करने तथा कुनाल गोयल को एम डी एस यूनिवर्सिटी में बी बी ए में टॉपर रहने पर संस्था पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया l
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत योगेश कुमार गोयल, रिंकू गोयल, हेमराज गोयल व कुनाल गोयल की देखरेख में हाउजी, मनोरंजन व खेलकूद के कार्यक्रम आयोजित किये गये जिनमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रानु गुप्ता प्रथम, निशा गोयल द्वित्तीय तथा सुमन गोयल तृतीय स्थान पर रही इसी प्रकार बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता में कविश गोयल प्रथम, हर्षिका अग्रवाल द्वित्तीय तथा धैर्य बंसल तृतीय स्थान पर रहे सभी विजेताओं को संस्था अध्यक्ष कैलाश चंद गोयल की और से पारितोषिक वितरित किये गये l
कार्यक्रम में आमन्त्रित अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं व धड़ों के पदाधिकारियों में प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप बंसल, संदीप बंसल, शैलेंद्र अग्रवाल, संजय कंदोई, विनोद डीडवानिया, अनिल कुमार मित्तल, अशोक गोयल व शिव शंकर बाड़मेरी तथा धड़े के श्री लक्ष्मीकांत भगवान मन्दिर, गंज के पुजारी प. जगदीश प्रसाद शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल, सचिव शैलेंद्र अग्रवाल, सह सचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले, रमेशचंद मालवीय, दिनेश गोयल, राकेश गुप्ता, हरिकिशन कोठयारी, अनिल कुमार मित्तल, सूर्य कुमार मित्तल, अतुल अग्रवाल, रमेशचंद गोयल, राजेश गर्ग, राजेश गुप्ता, कैलाशचन्द अग्रवाल व बालकिशन मित्तल आदि पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा तथा रवि स्वरूप अग्रवाल, शंकर लाल गोयल, कमल गोयल, आशीष गर्ग, चेतन शरण गोयल, अनिल गोयल, अनिल कुमार गर्ग, विशम्भर दयाल गुप्ता, हेमचंद अग्रवाल, विजय शरण गुप्ता, श्याम बंसल, घनश्याम गोयल, मनोहर अग्रवाल, किशन गोपाल अग्रवाल, टीकम चंद गोयल, रविकुमार अग्रवाल, जगदीश चंद ऐरण, सुशील कुमार मित्तल, प्रवीण बंसल, भगवती प्रसाद व अरविंद कुमार अग्रवाल सहित अनेक सदस्य सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए l
कार्यक्रम का समापन समाज बंधुओं के सामूहिक स्नेह भोज के साथ हुआ l
शैलेंद्र अग्रवाल
सचिव
9414280962,7891884488