युवा नेता राठौड़ के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

युवा नेता राठौड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, समर्थकों ने किए पुण्य के काम।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर उनके मित्रों व शुभचिंतकों द्वारा उनके कार्यालय पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। राठौड़ ने बताया कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे मित्रों ने इतना भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया, जिससे अपने लोगों से मिलने और हालचाल जानने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ। स्नेहमिलन कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

राठौड़ के करीबी नारायण मेघवाल ने बताया कि आजाद सिंह के जन्मदिन को युवा साथियों ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। पथमेड़ा गौशाला में निराश्रित, गंभीर बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गोवंश को एक गाड़ी हरा चारा भेंट कर पुण्य कार्य में हाथ बंटाया, कुछ साथियों ने श्री सत्य सांई अंध एवं मूक बधिर विद्यालय व वात्सल्य सेवा केंद्र में अनाथ बच्चों और कच्ची बस्तियों में माताओं, बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा राजकीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण भी किया गया। जन्मदिन के अवसर पर शहर में विभिन्न जगहों पर दिन भर स्वागत समारोह आयोजित हुए और पौधरोपण किया गया।

राठौड़ के सहयोगी मुलतान सिंह ने बताया कि जन्मदिन पर उनके कार्यालय पर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष गफूर अहमद, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, गढ़रारोड़ प्रधान सलमान खान, शिव प्रधान महेंद्र जाणी, युवा नेता हरीश धनदेव सहित कई नेताओं और समर्थकों का आना हुआ।

– देवेंद्र जोशी ( कार्यालय श्री आज़ाद सिंह राठौड़, बाड़मेर )

error: Content is protected !!