विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने दिए निर्देश
शहर में सड़क और पेयजल सम्बन्धी व्यवस्थाओं की समीक्षा
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शहर की प्रमुख आवश्यकताओं को लेकर प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री देवनानी ने शहर में टूटी-फूटी सड़कों को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण पूरे शहर में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगह मुख्य मार्गो पर बडे़-बडे़ गड्ढे हैं। इन्हें तुरन्त सुधारने की जरूरत है। जब तक पूरी सड़क बनाने की प्रक्रिया होती है। तब तक इन पर पेचवर्क किया जाए। यह कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सुभाष उद्यान से बजरंगगढ़ सड़क पर एस्केप चैनल का पानी सड़क पर बहने की समस्या का स्थायी हल निकाला जाए। पुलिया को उंचा करने के विकल्प पर भी विचार किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को सुधारने के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं
उन्होंने शहर में पेयजल आपूत्रि्त की अनियमितता पर जलदाय विभाग के अफसरों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों ट्रिजिंग के कारण जलापूत्रि्त में व्यवधान आया था। अब आपूत्रि्त में सुधार हो रहा है। श्री देवनानी ने कहा कि पेयजल आपूत्रि्त की नियमितता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।