अनंत चतुर्दशी पर वार्ड 62 के पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने वार्ड की गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था सुबह 9 बजे शाम 4 बजे तक नंदेश्वर महादेव मंदिर भोंपो का बाड़ा पर अस्थायी कुंड बनाकर की है।
पार्षद तुनवाल ने बताया कुंड में वार्ड के अनेक स्थानों से विसर्जन के लिए आये गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के पश्चात उस स्थान पर पीपल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण कर दिया जाएगा। गणेश विसर्जन से संबंधित व्यवस्थाओं में मोहित चौहान,रवि गोयर,मनीष कुमार,कमल जिनागल,सचिन मेघवंशी,विशाल भाटी,हैप्पी चौहान,दीपक खोरवाल आदि अपनी सेवाएं देंगे।