रावत महासभा राजस्थान (पुष्कर) : नवनिर्वाचित शिक्षा समिति की प्रथम बैठक

पुष्कर: रावत महासभा राजस्थान (पुष्कर) के प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह रावत व महामंत्री कुंदन सिंह रावत के निर्देशानुसार नवनिर्वाचित शिक्षा समिति की प्रथम बैठक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत कानाखेड़ी की अध्यक्षता में रावत मंदिर परिसर पुष्कर में संपन्न हुई।
बैठक में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का नरेंद्र सिंह रावत कानाखेड़ी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बैठक के दौरान शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार, आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह, नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाते हुए अपने अपने सुझाव आमंत्रित किए । सभी सदस्यों द्धारा दिए गए सुझावों पर गहन अध्ययन पश्चात शिक्षा में सुधार एवम आगामी लक्ष्यों की रूप रेखा को शीघ्र ही अंतिम रुप दिया जाएगा।
इस दौरान मदन सिंह रावत मायापुर नारायण सिंह रावत दांता, शैलेन्द्र सिंह रावत लाडपुरा, हनुमान सिंह रावत गनाहेड़ा, छगन सिंह रावत भुनाबाय, जयराम सिंह रावत गुदली, आर एन रावत मायापुर बैठक में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!