तपस्वी अमिता पाटनी का गाजे बाजे के साथ निकाला गया वरघोड़ा

नसीराबाद । (अजीत सेठी ) दिगंबर जैन समाज के दस लक्षण पर्व पर 10 उपवास करने पर तपस्वी अमिता पाटनी का गाजे बाजे के साथ वर घोड़ा निकाला गया।
वर घोड़ा नसीराबाद शहर के मुख्य बाजार में होते हुए फ्रामजी चौक स्थित स्वर्गीय सेठ ताराचंद सेठी की नसिया होते हुए, गांधी चौक के निकट स्थित ज्ञान सागर समाधि स्थल तक निकाला गया । इस दौरान शहर के मुख्य बाजार में जगह जगह 10 उपवास करने पर तपस्वी अमिता पाटनी का माला पहना कर स्वागत किया गया । इस दौरान दिगंबर जैन समाज के सुशील गदिया, विजय पाटनी, विनोद पाटनी, अरुण अजमेरा, शेखर बड़जात्या, विनोद अजमेरा सहित दिगंबर जैन समाज के कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!