मधु पाटनी एवम राकेश पालीवाल का हुआ सम्मान

आप हम एवं सपना संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय बाल समारोह के अवसर पर श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष मधु पाटनी का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री भागीरथ जी चौधरी शहर अध्यक्ष श्री रमेश सोनी एवं गणमान्य व्यक्तियों के सम्मुख संस्था के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया एवं इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति द्वारा किए जा रहे कार्यों विशेषकर सामाजिक सरोकार के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अनुमोदना की गई इस अवसर पर समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा पाटनी एवं युवा महिला प्रकोष्ठ मंत्री श्रीमती रेणु पाटनी का भी संस्था द्वारा सम्मान किया गया इस अवसर पर अजमेर की विभिन्न विद्यालय के प्रतिनिधि,छात्र छात्राओं के अलावा विशिष्ठजन मोजूद रहे
श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर के अध्यक्ष अतुल पाटनी ने बताया कि इस अवसर पर संस्था द्वारा समिति के संरक्षक राकेश पालीवाल को स्मृति चिन्ह देते हुए उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद बच्चो के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की
*मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!