पाँच दिवसीय 68वीं जिला राईफल शूटिंग प्रतियोगिता 2024 प्रारंभ

अजमेर 23 सितम्बर। 68वीं जिला राईफल शूटिंग प्रतियोगिता 2024 का 17 से 19 वर्ष तक का उद्घाटन समारोह सेंन्ट्रल एकडेमी विद्यालय, अजमेर में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से 180 प्रतिभागी विद्यालय शूटिंग रेंज में पाँच दिवसीय 23 सितम्बर से 27 सितम्बर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगें।
जिला राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी ने प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाकर सफल प्रदर्शन की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि अनुशासन खेल की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है व जीत व हार सिक्के के दो पहलू है, जीतने वाले को अभिमान नहीं करना चाहिए व हारने वाले को कोशिश समाप्त नहीं करनी चाहिए। गांव व सरकारी स्कूलों मंे भी राइफल शूटिंग के प्रशिक्षण देकर प्रतिभा को आगे लाया जा सकता है, इसके लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होगें।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व दीपप्रज्जवलित संस्था अध्यक्ष डॉ. शोभा सुमन मिश्रा, सचिव आरूष टी.एन. मिश्रा, प्राचार्य अजय सिंह राजपूत, उप प्रचार्य आलोक मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। प्रथम दिन पांच डिटेल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
निर्मल सिंह राठौड़
8800613607

error: Content is protected !!