श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई।
महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी.लोढ़ा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें समाज में स्वच्छता का दूत बनने के लिए प्रेरित करना है।
एन.एस.एस. अधिकारी प्रीति शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान 100 स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता पर अर्थपूर्ण पोस्टर बनाये। छात्राओं ने प्रतियोगिता के माध्यम से यह बताने की कोशिश कि हमें अपने घर, स्कूल, पार्क, सड़क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों व आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने अपने चित्रकला के माध्यम से दर्शाया की डस्टबिन का प्रयोग करना चाहिए। सूखे और गीले कचरे के लिए अलग – अलग डस्टबिन का प्रयोग करें । प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें। स्वयंसेविकाओ ने अपनी चित्रकला द्वारा लोगों से अपील की कि इस अभियान में निःसंकोच सभी शामिल हों साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने पर भी बल दिया।
कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रही।
प्राचार्य
श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय,
ब्यावर