सराधना में 36 टीमो के 500 छात्र छात्राए सॉफ्टबॉल खेल में भाग लेंगे,राष्ट्रपति पुरस्कृत शक्ति सिंह गौड़ की देखरेख में होगा आयोजन
अजमेर: 68 वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना अजमेर के खेल मैदान में मुख्य अतिथि समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा , अध्यक्ष हरिकिशन जाट सरपंच सराधना के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य दिलीप पचार, ब्लॉक शिक्षा आधिकारी कालिंद नंदिनी शर्मा रही । प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर को होगा संयोजक बालिका विद्यालय प्रधानाचार्या शशि मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान 36 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। उद्घाटन मैच राउमा विधालय नांदला व आर्यन पब्लिक स्कूल के बीच हुआ।
5 दिवसीय प्रतियोगिता में राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत वरिष्ट शा. शिक्षक शक्ति सिंह गौड़ का विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। आज जिला सॉफ्टबॉल संगठन ने शक्ति सिंह गौड़ को पस्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।स्काउट ट्रेनिंग कांसलर रामदेव कालेल ने व्यवस्थाओं का दायित्व स्काउट्स को सौंपा।मंच संचालन मेघराज मुंडवाडिया एवम रामदेव कालेल ने किया। इस दौरान पीईओ रेखा चौहान, संयोजक प्रधानाचार्य शशि मीणा, शा.शि जाकिर खां, मंजित सिंह, जसवीर सिंह , जसवंत सिंह उप प्रधानाचार्या वंदना शर्मा, मधुलिका सिंह, देवेंद्र भड़ाना, रामस्वरूप करेसिया , राजन मुंडवाडिया , सावरलाल परोदा,हरचंद परोदा मीडिया प्रभारी आर एन रावत जितेंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।