बुधवार 26 नवम्बर को प्रथम पूज्य गणेशजी व ईष्टदेवों को करेगें निमंत्रित

द्वितीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह 30 दिसम्बर को
अजमेर 25 नवम्बर। स्वामी हिरदाराम साहिब की आशीर्वाद से सांई बाबा मंदिर अजमेर, ताराचंद हंुदलदास खानचंदानी सेवा संस्था श्री अमरापुर सेवा घर, सिंधी समाज महासमिति, सिंधी लेडीज क्लब व मास्टर वासुदेव मंघानी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह का आयोजन सांई बाबा मंदिर, अजयनगर में मंगलवार, 30 दिसम्बर, 2025 को होगा।
समिति के महासचिव हरी चंदनानी ने बताया कि द्वितीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह का निमंत्रण शहनाई, ढोल धमाकों के साथ बुधवार 26 नवम्बर को प्रातः 9 बजे आगरा गेट स्थित गणेश मंदिर से प्रांरभ कर श्री झूलेलाल मंदिर, सांई बाबा मंदिर, जतोई दरबार व पुष्करराज स्थित स्वामी हिरदारामजी की कुटिया व आश्रम पर कार्ड, मिष्ठान देकर निमंत्रित किया जायेगा।
हरी चन्दनानी
09649750811

error: Content is protected !!