*अजमेर उत्तर ब्लॉक बी की मंडल वाइज बी एल ए की मीटिंग संपन्न*

*कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ व अजमेर उत्तर के प्रभारी रणजीत चंदेलिया ने एस आई आर में सक्रियता व सजगता से कार्य करने का किया आव्हान*
अजमेर 25 नवंबर (     ) कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांच मंडल इकाइयों के बी एल ए की बैठक मंगलवार को लोहाखान, सिविल लाइन व वैशाली नगर क्षेत्र में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़ व अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पी सी सी पर्यवेक्षक श्री रणजीत सिंह चंदेलिया के आतिथ्य में आयोजित की गयी l
     कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पांचों मंडल की बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, श्री धर्मेंद्र राठौड़ व श्री रणजीत चंदेलिया सहित अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व साफ़ा पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया l
    इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) का जो महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है उसमें कांग्रेस के बी एल ए काफी सक्रियता व सजगता से कार्य कर रहे हैं और अजमेर में अभी तक 70 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का कार्य हो चुका है परंतु आने वाले दिनों में हमें और अधिक सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है ताकि 4 दिसम्बर तक अधिकाधिक मैपिंग का कार्य हो जाए और किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची में आने से वंचित ना रहे और कोई भी अपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके l
    आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने उपस्थित पदाधिकारियों व बी एल ए को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस बार आम कार्यकर्ताओं की भावना से जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है, यह पार्टी का ऐतिहासिक निर्णय है और
हमें प्रसन्नता है पार्टी आलाकमान ने अजमेर शहर व देहात में अनुभवी व काम करने वाले साथियों को अवसर प्रदान किया है इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है l
    धर्मेंद्र राठौड़ व उत्तर विधानसभा सभा प्रभारी रणजीत चंदेलिया ने एसआईआर को लेकर मंडल के कार्यकर्ताओं और बीएलए को आवश्यक दिशा निर्देश दिये l
    ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने बैठक में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक व मंडल इकाइयों तथा बी एल ए की सक्रियता व गतिविधियो की रिपोर्ट प्रस्तुत की, अग्रवाल ने कहा कि श्री धर्मेंद्र राठौड़ के नैतृत्व में अजमेर उत्तर क्षेत्र में बूथ से लेकर मंडल व ब्लॉक स्तर तक मजबूत व निष्ठावान कार्यकर्ताओं की टीम तैयार हो गयी है और सभी साथी पूरी सक्रियता से संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं l
     बैठकों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता फखरे मोइन, पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, महेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, भंवर सिंह राठौड़, पंकज छौटवानी, निमेश चौहान, आरिफ खान व पार्षद हमीद चीता, ब्लॉक पदाधिकारी डॉ एस डी मिश्रा, प्रिंस ओबीडाया, युनुस शेख, एडवोकेट ब्रजेंद्र सिंह राठौड़, माल सिंह शेखावत, रवि दग्दी, पुष्पेंद्र ओझा, हरकेश जगरवाल, हेमराज खारोलिया, विकास खारोल, सलमान चीता, सईद खान, विजय लक्ष्मी पारीक, राजीव जैन, निर्मल पारीक व आनंद सिंह आदि ब्लॉक पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा एस आइ आर में आ रही परेशानीयों की और ध्यान आकर्षित किया l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
अजमेर उत्तर ब्लॉक बी
9414280962,7891884488
error: Content is protected !!